उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद पौड़ी- ग्राम कोट के पास नदी में डूबे 02 युवक, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान

Spread the love

दिनाँक 05 अगस्त 2024 को डीसीआर, पौड़ी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ग्राम कोट के पास नदी में 02 युवक डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SI उमराव सिंह के नेतृत्व में रात्रि लगभग 11:00 बजे SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम के जवानों द्वारा नदी में गहन सर्चिंग करते हुए 01 युवक के शव को ढूंढकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा दूसरे युवक की खोजबीन हेतु संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आज दिनाक 6/08/2024 को जनपद पौड़ी में ग्राम कोट के पास डूबे युवक की सर्चिंग करते हुए SDRF टीम द्वारा दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण:-*
1. रविन्द्र सिंह पुत्र श्री वीरेंद्र प्रसाद, उम्र- 20 वर्ष
2. प्रियांशू पुत्र श्री मदन सिंह, उम्र- 18 वर्ष
उपरोक्त दोनों ग्राम- खड़ेत, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *