उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

Spread the love

*घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्त रास्ते में जा रही युवती के हाथ से मोबाइल लूट कर हो गया था फरार।*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद।*

*अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य अपराधों में जा चुका है जेल*

*थाना क्लेमेंटटाउन*

दिनांक 30-07-2024 को वादिनी कुमारी मुस्कान मलिक पुत्री गुफरान मलिक, निवासी हिमाद्री हाउस थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून ने थाना क्लेमेंटटाउन पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 29-07-2024 की सायं वह सी-13 ग्राफिक एरा की तरफ जा रही थी, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनका फोन लूटकर भाग गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन पर तत्काल मु0अ0सं0-97/2024 धारा 304 भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्गत निर्देशो के क्रम मे गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस पास आने जाने वाले मार्गो के सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक किया गया एंव घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गयी। आज दिनांक: 31-07-2024 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त राजकुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह को लूटे गये मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या: यू0के -07-एक्स-2760 के साथ पिपलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया एंव घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये ही उसके द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त के इससे पूर्व भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सी 15 टर्नर रोड, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी माल :-*
(1)- एक अदद मोबाइल वीवो कंपनी
(2)- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या-यू0के 07 एक्स- 2760

*पुलिस टीम:-*
1-उ0नि0 अरविंद पवार
2-का0 प्रदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *