उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल संजय कुमार का बीमारी के कारण हुआ आकस्मिक निधन

Spread the love

देहरादून। आज दिनाँक 29/07/2024 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल संजय कुमार का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत संजय कुमार जी लंबे समय से बिमार थे तथा वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन थे,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत संजय कुमार जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामाना की तथा अस्पताल में दिवंगत संजय कुमार जी के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मृतक संजय कुमार जी वर्ष 2007 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा मई 2024 में जनपद चमोली से देहरादून स्थानान्तरण पर आये थे। दिवंगत संजय कुमार जी मूूल रूप से ग्राम डेलना, थाना झबरेडा, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *