उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

कावड़ यात्रा में अपनी पूर्ण आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं का दून पुलिस द्वारा किया जा रहा स्वागत

Spread the love

देहरादून। जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैरियर स्थापित कर कावड़ यात्रा में आये श्रद्धालुओं के वाहनों को ऋषिकेश तथा हरिद्वार में उनके गंतव्य की ओर किया जा रहा रवाना*

*कावड़ यात्रा के नाम पर नियमों का उल्लंघन करने वालों चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइलेंसर हटाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाली 15 बाइकों को किया गया सीज*

कावड़ मेले में अपनी पूर्ण आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं का दून पुलिस द्वारा लगातार स्वागत किया जा रहा है अन्य राज्यों से देहरादून शहर होते हुए जाने वाले सभी कावड़ यात्रियों को विभिन्न आंतरिक मार्गो पर बैरियर स्थापित कर यात्रियों के वाहनों को निरंतर उनके गंतव्यो हरिद्वार तथा ऋषिकेश की ओर रवाना किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त कावड़ यात्रा के नाम पर नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनाँक 28/07/2024 को थाना *क्लेमेंटाउन पुलिस* द्वारा आशारोडी चैक पोस्ट के पास चैकिंग के दौरान अपनी बाइकों से साइलेंसर निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा यातायात के नियमों का उल्लघन करने वालों चालकों की 15 बाइकों को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

*कार्यवाही का विवरण:*
बिना साइलेंसर लगी 15 बाइकों को किया सीज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *