उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु आईडीपीएल के हॉकी ग्राउंड में बनाई गई अस्थाई पार्किंग

Spread the love

*पूर्व में बनाई गई तीनो पार्किंगों के फुल होने पर यात्रियों की सुविधा हेतु पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था*

*कोतवाली ऋषिकेश*

श्रावण मास कावड़ मेले को सकुशल सम्पन्न करने तथा कांवडियो के वाहनो हेतु पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा अधिनस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में मेला ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त को रखते हुए श्रद्धालुओं की सहायता हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

दिनाँक 29/07/2024 को सावन का सोमवार होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए नीलकंठ जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में कॉवडियों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है, जो की लगातार ऋषिकेश से नीलकंठ की ओर जा रहे हैं।
जिससे ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत

1- *आईडीपीएल पार्किंग*
(क्षमता 250 छोटे बड़े वाहन)
2- *विस्थापित पार्किंग*
(क्षमता 500 छोटे बड़े वाहन)
3- *खांड गांव पार्किंग*
(क्षमता 50 छोटे बड़े वाहन)
4- *योग नगरी रेलवे स्टेशन*
(लगभग 200 छोटे बडे वाहन)

तीनों पार्किंग स्थल फुल हो चुके है तथा कांवडियो के लगातार ऋषिकेश क्षेत्र में आने से मुख्य मार्गो पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।

उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा वाहनों की पार्किंग हेतु अस्थाई पार्किंग चिन्हित कर वाहनों को उक्त स्थान पर खड़ा करवाने तथा पार्किंग की व्यवस्था होने तक यात्रियों की सुविधा हेतु सड़क किनारे खड़े वाहनों को तरतीबवार सड़क के दोनों ओर लाइन वार खड़ा करवाने के निर्देश दिए गए, उक्त निर्देशो के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आईडीपीएल के हॉकी ग्राउंड को अस्थाई पार्किंग बनाया गया है, जहाँ यात्रा में आने वाले बड़े वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *