उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद रुद्रप्रयाग सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में मलबा गिरने से एक महिला यात्री हुई घायल, एसडीआरएफ ने पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आज दिनांक 27 जुलाई 2024 को पुलिस थाना सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मुनकटिया के पास मलबा गिरने से एक महिला घायल हो गई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त घायल महिला को प्राइवेट वाहन के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल महिला का नाम :–* सुकना देवी उम्र 45 वर्ष
*निवासी:–* ग्राम तल्लून बडवानी मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *