अवकाश सूचना – आपदा प्रभावित क्षेत्र थाती बूढाकेदार में स्थित कक्षा 01 से 12 तक दिनांक 29.07.2024 से 03.08.2024 तक अवकाश घोषित किया गया
अवकाश सूचना
चमोली । आपदा प्रभावित क्षेत्र थाती बूढाकेदार में स्थित कक्षा 01 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 29.07.2024 से 03.08.2024 तक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही विकासखण्ड भिलंगना के अन्य क्षेत्रों में स्थित कक्षा 01 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 29.07. 2024 से 31.07.2024 तक अवकाश घोषित किया गया है।
