दून स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही, DM के आदेश
देहरादून से जगमोहन मौर्य की ख़ास रिपोर्ट
दून स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही, DM के आदेश पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून।देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों में लापरवाही बरतना ब्रिज एंड रूफ कंपनी (बीएनआर) को भारी पड़ गया है।देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश के निर्देश पर कंपनी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है,देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश ने पलटन बाजार और अन्य इलाकों में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था।इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए थे. बाजवूद इसके काम में लापरवाही बरती जा रही थी।
जिलाधिकारी ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी को राजपुर रोड पर गड्डों की मरम्मत और डामरीकरण के लिए 21 फरवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन कंपनी ने समय से अपना काम पूरा नहीं किया। इस वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए डीएम के निर्देश पर कोतवाली नगर में कंपनी के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों में देरी और लापरवाही को जिलाधिकारी आर राजेश ने गंभीरता से लिया है।जिलाधिकारी आर राजेश के निर्देश पर ब्रिज एंड रूफ कंपनी (बीएनआर) के खिलाफ एफआईआर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, गेल गैस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
