उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

SDRF जवान के साहसिक प्रयास ने बचाई कांवड़िए की जान

Spread the love

हरिद्वार। कांगड़ा घाट पर कांवड़ यात्रा के दौरान आज दिनांक 23 जुलाई 2024 को, मोनू सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी मोहल्ला पीरबाबा, गांव बदरौली, थाना तिगांव, तहसील दयालपुर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली, गंगा में स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने लगा और डूबने की स्थिति में पहुंच गया।

ऐसी विकट परिस्थिति में, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के हेड कांस्टेबल आशिक अली ने अपने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने तेजी से बहते पानी में अपनी जान की परवाह किए बिना मोनू सिंह को सुरक्षित किनारे तक पहुँचाया। इस वीरतापूर्ण कार्य ने न केवल मोनू सिंह की जान बचाई, बल्कि संकट के समय में एसडीआरएफ जवानों के असाधारण साहस और तत्परता का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। हेड कांस्टेबल आशिक अली के इस साहसिक और निस्वार्थ कार्य ने एक शिव भक्त को नया जीवन दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *