उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला 2024 के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 824028 वृक्ष लगाए गए
देहरादून। राज्य के लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज तक जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 824028 वृक्ष रोपित किए गए, जिनमें सिंचाई विभाग 4705 ,बालविकास 2309, कृषि विभाग 22800, नगर निगम 4575,-ग्राम्य विकास 100256, पंचायतीराज 31274, उद्यान विभाग 74600, लोनिवि 4794, शिक्षा विभाग 13209, क्षेत्रीय अग्रणीय बैंक 1500, वन विभाग द्वारा 564006, मसूरी देहरादून प्राधिकरण द्वारा 20000 रोपित किए गए।
