उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद पौड़ी- थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत फूलचट्टी में नदी में बहे युवक की सर्चिंग में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस

Spread the love

ऋषिकेश। आज दिनाँक 16 जुलाई 2024 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि फूलचट्टी के पास एक युवक नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि 22 लोगों का एक ग्रुप कुछ दिन से फूलचट्टी में डांस प्रेक्टिस कर रहा था और आज डांस प्रैक्टिस का अंतिम दिन था। इसके बाद कुछ युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए एवं नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसलने से अनियंत्रित होने में नदी के तेज बहाव में बह गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*युवक का विवरण:-* हिमांशु गोनियाल, बौरादी दिल्ली, उम्र-22 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *