उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिला न्यायालय परिसर में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Spread the love

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिला न्यायालय परिसर में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फलदार, औषधीय एवं अन्य पौधे लगाए गये।

पौड़ी। कार्यक्रम में सिविल जज (सी०डि०)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने कहा कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशो के अनुपालन में 16 जुलाई से दिनांक 30 जुलाई, 2024 तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के समस्त परा विधिक स्वयं सेवी गणों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में सिविल जज (सी०डि०) पौड़ी गढ़वाल नेहा कय्यूम, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतीक मथेला तथा अध्यक्ष बार एसोसिएशन पौड़ी सुभाष चन्द्र रतूड़ी, सीएलएडीसी कमल प्रसाद बमराडा, महेश बलूनी, दिनेश चन्द्र गैरोला, रश्मी रावत व अन्य अधिवक्ता गण सहित कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *