उपचुनाव में बीजेपी को शिकस्त देते हुए कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलोर सीट से परचम लहराया
बदरीनाथ विधान सभा से लखपत बुटोला 5224 मतों से व मंगलौर काजी निजामुद्दीन की 449 वोटों से जीत
बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 51.43 प्रतिशत मतदान, मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत मतदान
पूरे देश में अपनी मूल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 05 दलबदलू विधायक चुनाव हारे हैं, जिनमें 02 हिमाचल प्रदेश, एक पंजाब व एक बिहार से हैं तो अंतिम पांचवें उत्तराखंड के बदरीनाथ विधान सभा सीट में कांग्रेस से दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए सिटिंग विधायक राजेन्द्र भंडारी भी चुनाव हार गए हैं।
बद्रीनाथ उपचुनाव में बद्रीनाथ की जनता ने दल बदलू भंडारी को हराकर भंडारी को बड़ा झटका दिया है।
उपचुनाव में दोनों ही सीटे कांग्रेस के पाले में गई हैं। मंगलौर विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी काजी मोहम्मद ने जीत हासिल की तो वही बद्रीनाथ विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बुटोला ने परचम लहराया।
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली थी और बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आज इन दोनों सीटों के परिणाम जारी हुए। इन दोनों ही विधान सभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की हैं।
बद्रीनाथ से लखपत बुटोला 5224 जीते
मंगलौर से काज़ी निजामुद्दीन 449 मतों से जीते
