उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

वाहन चोरी का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने दबोचा एक और वाहन चोर

Spread the love

*अभियुक्त के क़ब्ज़े से चोरी की स्कूटी की गई बरामद ।*

*कोतवाली पटेलनगर*

दिनांक 03-07-2024 को वादी श्री मुकेश रमोला पुत्र बीर चन्द्र रमोला निवासी विधा विहार फेज-2 राजराजेश्वरी कालोनी देहराखाश ,कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ने थाना पटेलनगर पर एक
प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी सं0- UK07BD-7763 (एक्टिवा सफेद रंग) अपने घर गेट के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया था, जिस पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-420/2024 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को आवश्यक निर्देश दिये गये जिसके क्रम में पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश शुरु की गई !

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04-07-2024 को अभियुक्त रोहित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा को पाम सिटी को जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 स्कूटी सं0- UK07BD-7763 (एक्टिवा सफेद रंग) उक्त अभियोग से सम्बन्धित बरामद की गई ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

रोहित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी बद्रीपुर नईन पाम जोगीवाला थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून उम्र- 24 वर्ष ।

*बरामदगी*

1-स्कूटी सं0- UK07BD-7763 (एक्टिवा सफेद रंग)

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 श्री मुकेश थलेडी कोतवाली पटेलनगर
2-कानि0 विपिन कुमार कोतवाली पटेलनगर
3- कानि0 अरविन्द बर्त्वाल कोतवाली पटेलनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *