उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

पटेलनगर क्षेत्र में दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

Spread the love

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में किया चालान, 04 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना किया अध्यारोपित

47 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु लाया गया चौकी

*कोतवाली पटेलनगर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है ।

जिसके क्रम में आज दिनांक 02-07-2024 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत वन विहार, मेहुवाला व पिथुवाला आदि क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 43 मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 04 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय तथा 47 संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी में लाकर उनसे पूछताछ कर सत्यापन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *