नशा तस्करो पर दून पुलिस एक और प्रहार
नशीली गोलियों/ कैप्सूलों के साथ 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*कोतवाली डोईवाला*
मा0 मुख्य मंत्री उत्तराखंड की *ड्रग फ्री देवभूमि* की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में आज दिनांक 29/06/24 को डोईवाला पुलिस द्वारा राजीव नगर गैस गौदाम के पास डोईवाला पर आकस्मिक वाहन चैकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्तगण 1- जीनत खान उर्फ नाजनी पुत्री सलीम निवासी राजीवनगर (पेले वाली गली) राजीवनगर थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-21 वर्ष तथा 02- सलीम अहमद पुत्र नवाबुद्दीन निवासी तेलीवाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून उम्र- 26 वर्ष को अवैध नशीले कैप्सूल व गोलियो के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी मे प्रयुक्त वाहन मो0सा0 UK07DN-8385 को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के सीज किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-207/24 धारा – 8/22/60/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
*बरामदगी का विवरण*
01- जीनत खान से बरामदगी-
1- TRAMADOL 182 कैप्सूल
2- ALPRAZOLAM TABLETS I.P 0.50 MG – 240 गोलियां
3- UTRAZEST TABLETS- 55
4- 1100/ रुपये नगद
02- सलीम अहमद से
1- TRAMADOL HCL & DICLOMINE HCL CAPSULS – 40 कैप्सूल
2- तस्करी मे प्रयुक्त वाहन मो0सा0 UK07DN-8385 अन्तर्गत धारा 60 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 विजेन्द्र सिंह कुमाई
2-हे0का0 सुधीर सैनी
3- म0हे0का0 सरिता खंतवाल
4-का0 दिनेश कुमार
