उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

Spread the love

मादक पदार्थ/शराब तस्करी में लिप्त 05 अभियुक्तो को अलग-अलग स्थानो से किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थ/शराब तस्करी में जा चुके है जेल

अभियुक्तो के कब्जे से 16 पेटी देसी शराब, 05.50 ग्राम स्मैक एंव 10 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *ड्रग फ्री देवभूमि 2025* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब/मादक पदार्थाे की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं।

उक्त निर्देशो के क्रम में दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में की गई कार्यवाही निम्नवत हैः-

*1-कोतवाली डोईवाला*

*05.50 ग्राम स्मैक, 05 लीटर कच्ची शराब एवं 52 टैट्रा पैक देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*(1)-* दिनांक 26.06.2024 को चैकिंग के दौरान पुराना सौंग नदी पुल डोईवाला से अभियुक्त अनुज कपिल उर्फ चिन्दी चोर पुत्र विनोद कुमार को 05.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 201/24 धारा – 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व कई अभियोग पंजीकृत है एंव अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जा चुका है जेल।

*नाम/पता अभियुक्त*
अभियुक्त अनुज कपिल उर्फ चिन्दी चोर पुत्र विनोद कुमार निवासी राजीवनगर केशवपुरी बस्ती डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनुज कपिल उर्फ चिन्दी चोर*
01- मु0अ0स0 317/16 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट
02- मु0अ0सं0- 50/14 धारा 379/411 भादवि
03- मु0अ0स0 281/21 धारा – 8/21 एनडीपीएस एक्ट
04- मु0अ0स0 185/23 धारा – 380/411 भादवि
05- मु0अ0स0 201/24 धारा – 8/21 एनडीपीएस एक्ट

*(2)-* दिनांक 26.06.2024 को डोईवाला पुलिस ने चैकिंग के दौरान टी प्वांइट हर्रावाला डोईवाला से अभियुक्त ज्ञान सिह पुत्र स्व0 नूर सिह को 52 टैट्रा पैंक शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 203 /2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल, जिसके विरूद्व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कई अभियोग है पंजीकृत।

*नाम/पता अभियुक्त*
अभियुक्त ज्ञान सिह पुत्र स्व0 नूर सिह निवासी मासली पुलिया बालावाला थाना रायपुर देहरादून उम्र- 38 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त ज्ञान सिंह
01-मु0अ0स0 002/24 धारा -60 आबकारी अधिनियम
02- मु0अ0स0 203/24 धारा -60 आबकारी अधिनियम
03- मु0अ0स0 360/23 धारा – 60 आबकारी अधिनियम

*(3)-* दिनांक 26.06.2024 को चैकिंग के दौरान ग्राम झबरावाला डोईवाला से एक अभियुक्त प्रेम बहादुर पुत्र मन बहादुर को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 204 /2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*नाम/पता अभियुक्त*
प्रेम बहादुर पुत्र मन बहादुर निवासी झबरावाला डोईवाला देहरादून उम्र- 36 वर्ष

*2- थाना प्रेमनगर*

*05 लीटर कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 26-0672024 को थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा मिटठी बेड़ी के पास से एक अभियुक्त को 05 लीटर कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना प्रेमनगर में मु0अ0स0 135/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।

*नाम-पता अभियुक्त*
(1)- रामनरेश पुत्र मुन्ना लाल निवासी मिटठी बेड़ी थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र-42 वर्ष

*बरामदगी विवरण*
(1)- 05 लीटर कच्ची शराब
(2)- भट्टी उपकरण

*3- थाना रायवाला*

*रायवाला पुलिस द्वारा 15 पेटी अवैध देशी शराब माल्टा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*तस्करी में प्रयुक्त वाहन सेंट्रो कार UA 07 N 7290 को किया सीज*

आज दिनाँक 27/06/24 को रायवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 15 पेटी देशी शराब (कुल 675 पव्वे) को वाहन सेंट्रो UA 07 N 7290 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना रायवाला पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 142 /2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया ।

*नाम-पता अभियुक्त*
(1)- दीपक सेठी पुत्र स्व श्री हरीश सिंह सेठी निवासी 24 ई सी रोड सर्वे चौक डालनवाला

*बरामदगी विवरण*
(1)- 15 पेटी देशी शराब कुल 675 पव्वे *(कीमत 40,000/- ₹)*

*पुलिस टीम*
1- अपर उ0नि0 योगेंद्र कुमार
2- का0 अर्जुन
3- का0 अनित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *