जनपद टिहरी- थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत घूमने आए युवक जंगल में भटके, एसडीआरएफ ने किया सकुशल बरामद
ऋषिकेश। पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि दो युवक जो कि अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे नीर गड्डू वॉटरफॉल के पास अपने साथियों से बिछड़ गए है और रास्ता भटकने के कारण जंगल में मिसिंग है।
उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल किशोर कुमार के हमराह SDRF की एक टीम सर्चिंग हेतु रवाना हुई। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा ब्रह्मपुरी के पास गधेरे के पास जंगल से उक्त युवकों को सकुशल बरामद कर उनके साथियों के पास संग मिलाया।
*युवकों का विवरण:-*
1. प्रतीक त्यागी, उम्र 25 वर्ष
2. नीरज त्यागी, उम्र 27 सोनीपत हरियाणा
