उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

Spread the love

हरिद्वारः 14 जून, 2024 नगर मजिस्टेªट हरिद्वार कुश्म चौहान की अध्यक्षता में कार्यालय नगर मजिस्टेªट, हरिद्वार में पुलिस विभाग, नगर निगम, पी0डब्लू0डी0 विभाग के अधिकारियों तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ देवपुरा चौक से अपर रोड, हर की पैडी, सुभाषघाट, भीमगोड़ा क्षेत्रों से स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में नगर मजिस्टेªट हरिद्वार द्वारा नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत बाजार क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित किये जाने हेतु नगर निगम हरिद्वार एवं पी0डब्लू0डी0 हरिद्वार को निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में व्यापार संघ के पदाधिकारियों से अपील की गई कि जिन दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है वह अपना सामान दुकान के अन्दर ही लगाये ताकि सड़क पर आवागमन करने वालों को कठिनाई उत्पन्न न हो। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा इस सम्बन्ध में सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस सम्बन्ध में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह व्यापारियों का सहयोग लेते हुए इस प्रकार के अतिक्रमण को हटवाये। यदि किसी दुकानदार के द्वारा सहयोग नहीं किया जाता है तो उनका सामान दुकान के बाहर से हटवाये जाने की कार्यवाही की जाये, इसके अलावा व्यापारियों द्वारा कतिपय स्थलों पर अतिक्रमण होने की शिकायत की गयी। इस सम्बन्ध में नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों अतिक्रमण के सम्बन्ध में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की जा रही है कि ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त जिनके द्वारा अवैध रूप से रेहडी/ठेली लगाई जा रही है तथा अवैध रूप से बैटरी रिक्शा चलाई जा रही है उनके विरूद्ध नगर निगम, हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में यह भी शिकायत प्राप्त हुई कि कतिपय घाटों पर कतिपय व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से फूल परोसी का कार्य किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में नगर निगम, हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिनके द्वारा अवैध रूप से फूल परोसी का धन्धा किया जा रहा है ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। वेडिंग जोन में जिन दुकानदारों को दुकान आवंटित हुई है, उनके द्वारा दुकानों को बन्द कर अपना सामान दुकानों से बाहर लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वेंडिग जोन में दुकानों के बाहर लगाये गये सामान को दुकान के अन्दर रखवाये जाने की कार्यवाही की जाये।
इस समीक्षा बैठक में तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका, रविन्द्र दयाल सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, स0एस0आई0 कोतवाली नगर, व्यापार मण्डल हरिद्वार के पदाधिकारी राजीव पराशर, संजीव नैय्यर, राजेश, विजय शर्मा, राजन, श्री अमन शर्मा, ऋषभ गोयल, राम अरोड़ा, राजन मेहता एवं अन्य उपस्थित थे।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *