उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने किया हमला, 10 लोगों की मौत

Spread the love

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई. यह बस रियासी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों (Terror Attack) ने बस पर गोलीबारी की थी जिसके बाद बस दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि यह बस जिले के शिवखोड़ी की ओऱ जा रही थी तभी रास्ते में हमले के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है.

उधर, रियासी के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर विशेष महाजन घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि बस के खाई में  गिरने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने बस पर गोलीबारी कर दी. यह बस तीर्थयात्रियों को शिव खोड़ी मंदिर ले जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पोनी इलाके के तेरीयथ गांव में बस पर हमला हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत कार्य़ शुरू किया गया और बचाव के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल की टीम तुरंत भेजी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *