अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकबिज़नेसमनोरंजनराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

प्रदेश के युवा रंगकर्मी व अभिनेता जयपाल नेगीं का निधन

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश। उत्तराखंड फिल्म क्षेत्र से दुखद खबर आ रही है। उत्तराखंडी वीडियो गीतों में अभिनय करने वाले जाने माने अभिनेता श्री जयपाल नेगी जी का आज निधन हो गया है। श्री जयपाल नेगी जी ने ’पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की ’ मशहूर गढ़वाली गीत में अभिनय किया था। इसके अलावा कई वीडियो एल्बमों और मंचीय कार्यक्रमों में अपनी खास छवि बनाई थी।

उत्तराखंडी गीतों को पसंद करने वाले लोगों के लिए रविवार सुबह एक बुरी खबर आई। कई गढ़वाली गीतों में अभिनय से अपनी पहचान वाले उम्दा कलाकार जयपाल नेगी नहीं रहे। सोशल मीडिया पर लोग उनके गीतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अपनी अदाकारी से लाखों दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता एवं रंगकर्मी जयपाल नेगी नहीं रहे। दिल्ली स्थित आवास पर आज अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सुबह करीब 6 बजे उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह किडनी संबंधित रोग से पीड़ित थे। महज 38 साल की आयु में अपने चहेते अभिनेता के इस तरह दुनिया को अलविदा कहने से उनके प्रशंसकों में शोक है।

उत्तराखंड के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की…’ जैसे कई सुपरहिट गीतों में जयपाल नेगी ने अपने अभिनय से लोगों का अपना दीवाना बना लिया था। पौड़ी के संगलाकोटी से ताल्लुक रखने वाले जयपाल का परिवार इस समय दिल्ली में रहता है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा, जिसमें कई लोक कलाकार शामिल होंगे।

उत्तराखंड फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने अभिनेता जयपाल के निधन पर गहरा शोक जताया है। इस दुखद खबर के मिलने के बाद हिल मेल का लाइव शो ‘ई-रैबार’ आज स्थगित कर दिया गया है। आज के कार्यक्रम में अनुराधा निराला, रामेश्वर गैरोला और प्रमिला चमोली जी शामिल होने वाले थे।

आपको बता दें कि दो महीने पहले ही ‘पुष्पा छोरी..’ से प्रसिद्धि पाने वाली रीना रावत का निधन हो गया था। 12 मार्च को 38 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *