देहरादून में पेयजल विभाग की उदासीनता से अपर राजीव नगर में पानी को तरस रहे है लोग, सीएम को जल्द सौंपेंगे ज्ञापन
महिलाएं एक दूसरे घरों में जाकर पूछ रही है आपके यहाँ पानी आया, मन को ढांढस बंधा रही है।
दूर से जनता नल से किसी तरह पानी लाकर जीवन यापन कर रहे है क्षेत्रवासी
देहरादून के अपर राजीव नगर में पानी को तरस रहे है लोग, प्रचंड गर्मी और ऊपर से नलों में पानी का न आना इस क्षेत्र के आम जनता के आगे परेशानी खड़ी हो गई है।
पेयजल संस्थान इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
मुख्यमंत्री के पास इस विभाग की यह हालत देखकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। क्या अधिकारियों को इसका बिल्कुल भी डर नही जबकि खुद मुख्यमंत्री ने सचिवालय में पेयजल के ऊपर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ठ निर्देश दिए गए है कि राज्य में कही भी पेयजल की आम जनता को दिक्कत नही आनी चाहिए।
अपर राजीव नगर से राज्यान्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुकरेती जी ने विभाग को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई।
अपर राजीव नगर की जनता को पानी की समस्यां से निजात कब मिलेगी पिछले 2/3 दिनों से रात 03-बजे या 03-30 बजे उठकर चुपचाप पीने का एवं बच्चों की पानी की बोतलें व नहाने की बाल्टियां भरकर रखनी होती हैं। क्योंकि बच्चों को सुबह स्कूल जाना होता हैं तों नहाने हेतु नल की ओर नहीं ताकना पड़ता। हमारे घर के चारों ओर कई पानी की टंकी व ट्यूबवेल हैं पर फिलहाल मुंह चिढ़ाने का कार्य कर रहें हैं।
क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से रिस्पना किनारे एक मिनी ट्यूबवेल की मांग कर रही हैं परन्तु किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया अब पेयजल मंत्री माननीय मुख्यमन्त्री से मिलकर ही पानी की ठोस व्यवस्था की मांग होगी।
मई में पानी का बिल माफ करें विभाग …!!
महिलाएं एक दूसरे के घर घर जाकर पूछ रही तुम्हारे यहां आ रहा पानी …
यहाँ नलों में पानी की जगह हवा आ रही है। नाममात्र को कुछ बूंदे पानी टपक के नल मुह चिढ़ा रहे है।
