उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

जनपद रुद्रप्रयाग- सोनप्रयाग से पूर्व सीतापुर के पास नदी में बहा श्रद्धालु, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सीतापुर पार्किंग के पास एक युवक नदी के किनारे दूसरे छोर पर फंसा हुआ है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SI आशीष डिमरी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर श्री केदारनाथ यात्रा हेतु आया एक श्रद्धालु *(संजय, निवासी महाराष्ट्र)* नदी में स्नान करते समय अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया व बहते हुए नदी के दूसरे छोर पर पहुँच गया था तथा वहां से निकलने में असमर्थ था।

उक्त घटना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से उक्त युवक के पास लाइफ जैकेट व लाइफ बोया पहुँचाया जिसके बाद पूर्ण सावधानी से युवक को रोप की सहायता से किनारे खींचकर सुरक्षित निकाला गया। युवक द्वारा उसे सकुशल निकालने के लिए SDRF रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *