वायु सेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई कड़ी सुरक्षा
जम्मू-कश्मीर। आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया है। इस हमले में सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं। अधिकारियों ने कहा, “राष्ट्रीय राइफल्स की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी… और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है… वाहनों को एक एयरबेस के अंदर सुरक्षित रखा गया है।”
भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ‘X’ पर बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान गोली लगने से घायल हो गए जिनमें से एक जवान की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि हमले में घायल हुए जवानों को तत्काल निकटतम सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को वायुसेना के एक काफिले पर आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना ने इलाके में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी है। सख्ती से गाड़ियों की जांच करते सैनिकों का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि हमले में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
