उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

ऋषिकेश- निम बीच के पास गंगा में डूबा युवक, SDRF कर रही खोजबीन

Spread the love

ऋषिकेश। आज दिनाँक 01 मई 2024 को SDRF को थाना मुनिकीरेती द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निम बीच, अलोहा होटल के पास एक युवक नहाते समय गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आने से बह गया है।

उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त युवक *कनिष्क राणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी:- विजय विहार, फेस 2 रोहिणी, दिल्ली* से अपने दो दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु लकड़ा के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे, जिनमें से कनिष्क राणा निम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय गंगा जी के तेज बहाव में बहकर डूब गया।

SDRF डीप डाइविंग टीम, ढालवाला व जल पुलिस मौके सर्चिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *