देश के दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान
बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज। दूसरे चरण के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों के नतीजे भी एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।इस चरण में रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ओम बिरला, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, बिहार की पूर्णिया सीट पर मुकालबा दिलचस्प बनाने वाले पप्पू यादव समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में है।
किस राज्य की कितनी सीट पर वोटिंग
राज्य लोकसभा सीटों की संख्या (जितने पर वोटिंग होनी है
असम 05
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 03
जम्मू-कश्मीर 01
कर्नाटक 14
केरल 20
मध्य प्रदेश 06
महाराष्ट्र 08
राजस्थान 13
त्रिपुरा 01
उत्तर प्रदेश 08
पश्चिम बंगाल 03
दूसरे चरण में किस राज्य की किन-किन सीटों पर मतदान
त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व
जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा
पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट
असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव
बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर
मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद
महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी
उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा
राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा
कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार
केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम सीटों पर होगा मतदान।
