उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

देहरादून मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान किया जारी

Spread the love

उत्तराखंड। पहाड़ों पर बारिश जबकि मैदान में तेज हवाएं चलने की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने छह जिलों में बारिश की जताई संभावना
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना
जबकि मैदानी जिलों में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बार फिर से पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 1 से 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है,वहीं मैदानी इलाकों में कहीं–कहीं छुटपुट बारिश के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 23 और 24 अप्रैल को प्रदेश के पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर,आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा,साथ ही आगामी कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है,वहीं 27 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोव सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे हैं जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है

बिक्रम सिंह,निदेशक,मौसम विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *