उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारें खड़े ट्रेक्टर को मारी टक्कर

Spread the love

उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारें खड़े टैक्टर में टक्कर मार दी. जिसते चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए हैं. ट्रैक्टर में सवार सभी लोग कन्नौज के गांव कुंवरपुर के रहने वाले थे.

हादसे को लेकर SP विनोद कुमार ने कहा, ‘एक ट्रक ने सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी… 3 महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई और उपचार के दौरान 1 महिला की मृत्यु हुई है. 23 लोग घायल थे जिसमें 11 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. कुछ लोगों को मामूली चोटें थी…ट्रक को पकड़ लिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है. ‘सीएम योगी ने जताई सवेंदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हादसे का संज्ञान लिया. वहीं सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त की. इसके अलावा मुख्यमंत्री सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य करके घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम योगी ने घायलों को शीघ्रता से स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *