राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने परिवार सहित किया मतदान
देहरादून – उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बीजेपी नरेश बंसल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। नरेश बंसल देहरादून के स्टेपिंग स्टोन स्कूल गुरू रोड पहुंचे जहां उन्होने मतदान किया।
इस दौरान उन्होने समस्त प्रदेशवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होने लोकतंत्र के महापर्व की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी है।
नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद
पहले मतदान-फिर जलपान–
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने भी परिवार सहित मतदान किया

आज अपने पोलिंग बूथ क्रमांक-175 ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में सपरिवार मतदान किया।
