उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयहेल्थ

हरिद्वार, परमार्थ घाट पर डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद

Spread the love

हरिद्वार। विगत दिनाँक 03 अप्रैल 2024 को परमार्थ घाट (सप्तऋषि चौकी क्षेत्रान्तर्गत) पर एक युवक नहाते समय अनियंत्रित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SI सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा मय आवश्यक उपकरणों के हरिद्वार जल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।

SDRF टीम द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आज दिनाँक 05 अप्रैल 2024 को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उक्त युवक के शव को ढूंढकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-*
तनुज बिष्ट पुत्र श्री भोपाल सिंह, 26 वर्ष, निवासी- देवयाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा।

*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. SI सचिन रावत
2. CT विजय खरोला
3. CT बलीराम शर्मा
4. CT शिवम
5. CT नवीन सिंह
6. आरक्षी चालक जितेंद्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *