उत्तराखंड

यहाँ सगाई से पहले सोनिया भट्ट ने मतदान कर दिया देश को संदेश

Spread the love

ऋषिकेश: आज उत्तराखंड राज्य के 5वी विधानसभा में पूरे उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान चल रहा है। ऐसे में आज जागरूक मतादाताओ ने अपने अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। आज हो रहे मतदान में मतदाता मतदान करने के लिये सुबह ही घर से निकले।

वही आज के दिन पर शुभ मांगलिक कार्यक्रम का दिन भी है। ऋषिकेश गीता नगर निवासी सोनिका भट्ट की आज सगाई हुई। सोनिका भट्ट नर्सिंग स्टाफ है, और उन्होंने लोकतंत्र के मतदान पर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सगाई की अंगूठी पहनने की रस्म अदायगी से पहले सुबह गीतानगर बूथ पर जाकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही लगाकर मतदान किया। सोनिका भट्ट का कहना है कि मतदान करना जागरूकता की पहचान है और युवाओं में आज मतदान के प्रति ज्यादा जागरूकता आनी चाहिए, इसलिये उन्होंने सगाई की रस्म से पहले मतदान करने का रस्म निभाया और उसके बाद घर मे आकर सगाई हुई। साथ ही उन्होंने  सभी मेहमानों से मतदान करने की अपील करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *