उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

जनपद चम्पावत – टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत शारदा नदी में डूबी महिला व बच्चा , SDRF ने किये शव बरामद

Spread the love

चंपावत। दिनांक 22 मार्च 2024 को पुलिस कोतवाली टनकपुर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि टनकपुर के पास शारदा नदी में एक महिला व बच्चा डूब गये है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुरेश बहुगुणा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला के शव को नदी से बाहर निकाल दिया गया है जबकि बच्चा अभी तक लापता था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शारदा नदी में डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए उक्त लापता बच्चे को भी ढूंढ निकाला, जिसके उपरांत दोनों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवा दिया गया।

*मृतकों का विवरण:-* कंचन पत्नी संजय सक्सेना, उम्र 29
2. दिव्यांशी पुत्री संजय सक्सेना उम्र 6 वर्ष
निवासी वार्ड नंबर 9 घसियारामंडी, टनकपुर,, चम्पावत।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *