उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

ECI ने यूपी और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाये

Spread the love

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्ष के किसी नेता ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग की वेबसाइट पर की थी। शिकायत मिलने के बाद एक बड़े अधिकारी को जांच दी गई। जांच के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने बिना देरी किए तत्काल बंगाल के डीजीपी और 6 राज्यों के गृह सचिव को हटा दिया। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात के गृह सचिव भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अब सभी छह राज्यों में बड़े स्तर पर बैठक शुरू होगी। बहुत जल्द नए गृह सचिव की घोषणा की जाएगी।

इसके अलावा, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है। उत्तराखंड में आईएएस शैलेश बगौली गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। शैलेश बगौली सीएम कार्यालय में सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *