उत्तराखंड

देहरादून—विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी

Spread the love

14 फरवरी 2022 को होना है उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 

देहरादून से – जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या जावलकर दे रही हैं जानकारी

सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी वोटिंग

81 लाख 72 हजार 173 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

मतदान के लिए प्रदेश में 11697 पोलिंग सेंटर्स बनाये गए हैं

36 हजार 95 सुरक्षा कर्मी मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराएंगे

चुनाव में राजपत्रित अधिकारी 88 लगाए गए हैं

182 इंस्पेक्टर किए गए तैनात

1602 सब इंस्पेक्टर किए गए तैनात

629 महिला सब इंस्पेक्टर की गई तैनात

1103 हेड कांस्टेबल किए गए तैनात

10015 कॉन्स्टेबल किए गए तैनात

1812 महिला कॉन्स्टेबल किये गए तैनात

84 फॉरेस्ट दरोगा किए गए तैनात

823 फॉरेस्ट गार्ड किये गए तैनात

पीएसी की 23 कंपनी की गई तैनात

सीएपीएफ की 114 कंपनी की गई तैनात

रुड़की: चुनाव प्रसार बंद होने के बाद भी कई प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला रुड़की में सामने आया है। जिले की लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों को पैसे बांटते नजर आए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लक्सर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया सूचना मिली थी कि पीपली गांव और अन्य गांव में एक प्रत्याशी के फेवर में कुछ लोग मतदान कराने के लिए पैसे का वितरण किया जा रहा है। सूचना पर चेकिंग की गई तो मामला बिल्कुल सही पाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमीर आलम लहबोल्ली और साकिब गिरफ्तार किया गया है।

उनके पास से बसपा प्रत्याशी के प्रचार चुनाव की सामग्री और एक लाख 16 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया जिस वाहन में यह बैठे थे उसकी चुनाव प्रचार के लिए आरो से अनुमति ली गई थी, जिस का उल्लंघन करके इनके द्वारा पैसों का वितरण किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *