उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयहेल्थ

उत्तराखंड पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखंड। 13 जनवरी को रिखणीखाल थाना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 13 प्लास्टिक के बैंग बरामद किया था जिसमें 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने इस मामलें में वाहन चालक राजेश काला को गिरफ्तार कर लिया। राजेश काला शिब्बूनगर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल रहने वाला है। लेकिन इस मामलें में 3 और लोग- तेजपाल, मनीष और संजय उर्फ संजू फरार चल रहे थे जिसकी तलाश में पुलिस काफी दिनों से जुटी थी।

काफी तलाश के बाद जब तीनों तस्कर नही मिले तब पुलिस ने उनपर 2500-2500 का ईनाम घोषित किया था।जिसके बाद रिखणीखाल पुलिस ने तीनों की तलाश तेज कर दी और सर्विलान्स की मदद से 21 फरवरी बुधवार को पुलिस ने तेजपाल, मनीष और संजय उर्फ संजू को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *