विधायक उमेश कुमार ने ज्वालापुर हरिद्वार में किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
विधायक उमेश कुमार ने दल बल के साथ किया कार्यालय का उद्गाठन।
हरिद्वार / लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई। वहीं निर्दलीय भी अपनी ताल ठोक रहे हैं। इसी क्रम में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने ज्वालापुर क्षेत्र में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार के कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें राजनीतिक दलों के नेताओं ने दूरी बनाई हुई है।
सिडकुल होते हुए भी युवा बेरोजगार घूम रहा है। भारी पेनेल्टी के साथ बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जबकि पूंजीपतियों के बकाया माफ हो जाता है। किसानों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। गन्ने का बकाया भी नहीं दिया जा रहा।
