उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशिक्षाहेल्थ

मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए और डामरीकरण के कार्यों को तय समय सीमा पर किए जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन ने जिन पर आपत्तियां लगाई है, उन आपत्तियों को शीघ्र दूर कर दुबारा शासन को भेजी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वन स्वीकृति से संबंधितविसंगतियाओं को शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *