उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयहेल्थ

उत्तराखंड भाजपा ने कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय के लिए प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटी

Spread the love

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक खजानदास, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर चंडोक, प्रदेश उपाध्यक्ष शैकेंद्र बिष्ट आदि को जिम्मेदारी सौंपी है.. वही प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनपदों से विभिन्न कार्यों एवं कार्यक्रमों के सिलसिले में राजधानी पहुंचते हैं । लिहाजा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निदान करने या संबंधित व्यक्ति तक उसे पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार गंभीर प्रयास करती है। इसी क्रम को अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यालय में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है

मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *