उत्तराखंड

देहरादून इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

Spread the love

देहरादून –

इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

एस आर एस फाउंडेशन के द्वारा इंडिगो गेट स्मार्ट बस के अंतर्गत और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद देहरादून के अंतर्गत विधानसभा चुनाव के चलते मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से लोगों को 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को एकत्रित करके उनको रैली के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से और इंडिगो गेट स्मार्ट बस में वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमे शामपुर, रायवाला और बापू ग्राम क्षेत्र के लोगो से मतदान के प्रति शपथ ग्रहण भी करायी गयी। और घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें एस आर एफ फाउंडेशन के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर श्री विकास द्वारा, शामपुर क्षेत्र की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती रेखा पालीवाल, बपुग्राम क्षेत्र की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती इशिता कथत एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं  द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

रिपोर्ट – जगमोहन सिंह मौर्य / बालाजी टाइम्स देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *