उत्तराखंड

उधमसिंह नगर टोल मांगने पर कर सवार युवको ने किया कर्मचारियों पर तलवार से हमला

Spread the love

ऊधमसिंहनगर । जिले में एक अपराधिक घटना सामने आई है। खबर है की किच्छा की तरफ जा रहे कार सवार चार युवक टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़ गए। तलवार से किए गए हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस के सुपुर्द करने के बावजूद उन्हें चौकी से छोड़ दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह रुद्रपुर से किच्छा की तरफ कार सवार चार युवक जा रहे थे। सुबह करीब 7:45 बजे वह चुटकी देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां कर्मचारी ने चालक से टोल देने को कहा।

आरोप है कि चारों युवकों ने खुद को धार्मिक यात्रा में बताते हुए टोल देने से मना कर दिया। कहा कि पूरे भारत में उनका कहीं भी टोल नहीं लगता है। ऐसे में कर्मचारी ने टोल से छूट पाने वाले लोगों में उन्हें शामिल होना न बताकर धनराशि देने को कहा। आरोप है कि चारों युवकों ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। टोल कर्मियों ने उन्हें मैनेजर के कार्यालय में जाकर बात करने को कहा, इस पर भी वह नहीं माने। आरोप है कि इस दौरान कार सवार ने 11 नम्बर लेन के टोल कर्मचारी के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। कर्मचारी अजय कुमार ने बताया कि वह छूट देने से मना कर रहा था और उसने कहा कि यदि वह छूट की श्रेणी में आते हैं तो सीनियर से बात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *