उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षा

इगास का उजास सब तक पहुँचे धाद ने किया आपदा प्रभावित बच्चों के साथ इगास का आयोजन केदारनाथ आपदा के बाद गठित पुनरुथान के दस वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज उत्तराखंड।पहाड़ का उजास पर्व इगास सबके हिस्से में उजास भरे उत्तराखंड हिमालय के उजास पर्व इगास पर धाद ने उत्तराखंड हिमालय के आपदा प्रभावित बच्चों के साथ भैलो और संवाद का आयोजन किया धाद द्वारा आपदा प्रभावित बच्चों के शिक्षा के लिया चलाये जा रहे कार्यक्रम पुनरुत्थान के दस वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को पुनरुथान का साथी सम्मान प्रदान किया गया ओ एन जी सी हिमालय एसोसिएशन के हर्षमणि व्यास, फ्रैंडस ऑफ हिमालय के डॉ प्रेम बहुखंडी, आल इंडिया इंशयोरेन्स एम्प्लॉयीज एसोसिएशन,देहरादून के नन्दलाल शर्मा मोहन काला फाउंडेशन के मोहन काला और सी आई एम् एस देहरादून के ललित जोशी को उत्तराखंड हिमालय में आपदा में मानवीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया
इस अवसर पर सी आई एम् के प्रमुख ललित जोशी द्वारा पुनरुत्थान के अंतर्गत छात्रों को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने की भी घोषणा की पुनरुत्थान की दस बरस की यात्रा का परिचय देते हुए धाद के तन्मय ममगाईं ने कहा की केदारनाथ आपदा के बाद वहां के प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा को जारी रखने के लिए समाज के सहयोग पर आधारित पुनरुत्थान की नींव रखी गयी जिसने इन दस सालों में आम समाज के सहयोग से न केवल पचास लाख की राशि का शैक्षणिक सहयोग बच्चो तक पहुँचाया हैपुनरुत्थान के संयोजक जगमोहन रावत ने बताय की अभियान ने पिछले एक दशक में अपनी विश्वसनीयता हासिल की है और और इसमें निरनतर सामाजिक सहयोग बढ़ रहा है वर्तमान में पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे शामिल हुए है पुनरुत्थान के संरक्षक विजय जुयाल ने कहा की अभियान पूरी तरह समाज की शक्ति से संचालित है और इसके आधार में 400 से अधिक लोग योगदान करते रहे है आज पुनरुत्थान में पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र जुड़े है पुनरुत्थान के विचार पर अपनी बात रखते हुए डॉ प्रेम बहुखंडी ने कहा पुनुरोत्थान की हमारी यह यात्रा एक प्रकार से हाथ से हाथ मिलाने, दीप से दीप जलाकर, दुनिया को रोशन करने का एक सफल प्रयोग रहा है. इस यात्रा में एक इकाई ने दूसरी इकाई की तरफ मुस्कुरा कर देखा और वो दोनों मिलकर दहाई बन गये, इस प्रकार से दहाई सैकड़ा बनते हुए, एक खूबसूरत यात्रा रहीहै।


पुनरुत्थान के साथी के रूप में सम्मानित हर्षमणि व्यास ने कहा कि उत्तराखंड में आपदाओं का इतिहास पुराना है और इससे उसने अपने स्तर पर लड़ाई भी लड़ी है धाद की यह पहल समाज को संगठित करते हुए उसे मजबूत बनती है सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहन काला ने कहा प्रदेश में आपदा प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों के पुनर्वास की सही नीति बनाये जाने की जरुरत है साथ ही समाज को भी अपने स्तर पर ऐस इ ऐसे समय में संगठित प्रयास करने की जरुरत है
ऑल इण्डिया इंश्योरेसन एम्प्लॉयीज एसोसेसन के नन्दलाल शर्मा ने कहा की उनके संगठन ने इस पुरे दौर में इस मानवीय पहल में बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए यह सिद्ध किया है की समाज की शक्ति में यकीन किया जाय तो रास्ते निकलते हैं इस अवसर पर पुनरुथान के साथी मौजूद रहे पहाड़ी भोज के साथ शांति बिंजोला और सुनीता बहुगुणा के ढ़ोल दमाऊ के साथ भैलो खेला खेला गया
इस अवसर पर हर्ष मणि व्यास, पुष्पा खंडूरी, डी सी नौटियाल, लोकेश नवानी, दयानंद डोभाल, डॉ जयंत नवानी, विजय जुयाल, महेंद्र ध्यानी, मनोहर लाल, महावीर सिंह रावत, तारा गौड़, सी पी नैथानी, समदर्शी कबड़थ्वाल, विनोद बहुगुणा, गणेश उनियाल, चन्द्रभागा शुक्ला, विनीता उनियाल, डॉ लक्ष्मण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण रावत, आशा डोभाल, प्रदीप डोभाल, कल्पना बहुगुणा, मंजू काला, माधुरी रावत, राजीव पांथरी, अशोक उनियाल, रोशनी नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *