उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयस्वास्थ्य

अल्मोड़ा के काकड़ी घाट क्षेत्र में गुलदार ने एक युवक को बनाया निवाला

Spread the love

अल्मोड़ा। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से लापता था,जिसकी खोजबीन में परिजन जुटे हुए थे। जानकारी के मुताबिक काकड़ी घाट क्षेत्र में गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए घास लेने जंगल पहुंची। इस दौरान महिलाओ को जंगल में मोबाइल और कुछ अन्य सामान दिखा जिसकी सूचना आसपास के गांव में दी। सूचना पाकर वन विभाग और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वहीं समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के सड़का गांव के निवासी जीवन सिंह उम्र 32 साल पुत्र पदम सिंह के पिछले कुछ दिनों से लापता होने से परिजनों उसकी खोजबीन में कर रहे थे। सूचना पर जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह नेगी साथियों के साथ जंगल की ओर रवाना हुए खोजबीन के दौरान जंगल में युवक के कपड़े और खून के निशान दिखाई दिए। वहीं कुछ दूरी पर बरसती नाली के पास युवक का क्षत-विक्षत शव दिखाई देने पर हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर वन विभाग और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं घटना के बारे में पता चलने पर आसपास के गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने दिलाए जाने की मांग उठाई।
बता दे गुलदार के हमले में मारे गए व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, गुलदर की धमक से लोग खौफजदा है, और घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *