उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीय

श्री केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची

Spread the love

उखीमठ।श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज 15 नवंबर को बंद हो गए। भगवान केदारनाथ की विग्रह डोली श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए बुधवार को प्रथम पड़ाव रामपुर प्रवास के पश्चात् देवडोली  वृहस्पतिवार देर श्यायं को दूसरे पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची थी। आज प्रातः श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से पंचमुखी देव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो गई।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि पंचमुखी डोली के श्री औंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हजारों श्रद्धालु पंचमुखी डोली दर्शन को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *