उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयहेल्थ

ओखलकांडा के छीड़ाकान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर 800 फिट गहरी खाई में जा गिरा

Spread the love

हल्द्वानी मोटर मार्ग। वाहन में 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से 6 से 7 लोगों की मरे होने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। साथ ही दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ओखलकांडा अस्पताल ले जाया जा रहा है। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे फिलहाल अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

लगातार सड़क दुर्घटनाओं के बाद आज सुबह फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ओखलकांडा में आज एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 10 से अधिक लोग सवार थे । मैक्स कार अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है । शुक्रवार सुबह अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी और अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायलों को एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों को स्थानीय लोग रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *