उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

उत्तरकाशी – टनल में फंसे लोग, SDRF द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा राहत एवं बचाव कार्य 

Spread the love

उत्तरकाशी। रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से सूचना मिली कि उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल निरीक्षक जगदम्बा विजलवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों को मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *