उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की

Spread the love

देहरादून।राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यह देव भूमि उत्तराखंड है यहां सभी का स्वागत है और उन्हें खुशी है कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता सनातनी होते जा रहे हैं और यह बीजेपी का ही प्रभाव है कि राहुल गांधी माथे पर चंदन लगाकर अपने को सनातनी होने का प्रमाण दे रहे हैं । और जहां तक बात राहुल गांधी के दौरे के दौरान मोदी मोदी के नारों की है तो वह सभी लोग देशभर से आए हुए तीर्थ यात्री थे, मोदी जिंदाबाद के नारों से कांग्रेसियों में इतना खौफ क्यों है, यह लोगों के मन की बात है जिसे कांग्रेस को समझना चाहिए। मोदी जी ने सभी विपक्ष के नेताओं को सनातन के द्वार पर लाकर खड़ा कर दिया है, कभी राम को काल्पनिक कहने वाली पार्टी आज माथे पर चंदन लगाकर अपने आप को सनातन का शुभचिंतक बता रही है।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *