अपर तुनवाला देहरादून में विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन
बालाजी टाइम्स न्यूज। आज दिनाक 5 नवम्बर 2023 को विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक अपर तुनवाला चौक देहरादून में निशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे स्थानीय एवम दूर दराज से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं लोगों को स्वास्थ्य के रूटीन चेकअप के प्रति जागरूक किया गया ताकि वे स्वस्थ रह सकें।
डा० सुदीक्षा राणा (एमबीबीएस, एमडी) ने कहा
इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप समय-समय पर लगाते रहे हैं तथा ऐसे कैंप के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। स्वास्थ्य कैंप में उन्होंने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए।

स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य की जांच की गई, साथ ही खून की जांच एवं दवाइयां पर 30% तक छूट दी गई।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पेट से संबंधित, स्त्री रोग से संबंधित, शुगर, हृदय से संबंधित, बाल रोग, त्वचा रोग से ग्रस्त मरीजों का संतोषजनक उपचार किया गया। डा० सुदीक्षा राणा (एमबीबीएस, एमडी) ने मरीजों को आने वाले मौसम परिवर्तन के चलते संबंधित रोगों के बारे में संपूर्ण हाइजीन एवं केयर की जानकारी भी दी।
डा० सुदिक्षा राणा, विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक में प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 9:00 तक मरीज के परामर्श हेतु उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य कैंप में विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक के सहायक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहे जिसमे मुख्य रूप से अजय काला, राजेश कुमार, गणेश प्रसाद, सजय रौथाण, रोशन कुमार, मनोज,पंकज, आशीष कुमार,शिवम, दीपिका, आदि उपस्थित रहे।
