4 नवंबर को परेड ग्राउंड में लगने वाले दिव्य दरबार के आयोजक निवृत्ति यादव ने कही ये बात
बालाजी टाइम्स न्यूज/देहरादून: देश विदेश में अपनी अद्भुत सिध्दी से पहचान बनाने वाले और अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार उत्तराखंड आ रहे हैं. जी हां सही सुना आपने मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 नवंबर को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे से देहरादून के परेड ग्राउंड मैदान में दिव्य दरबार लगाएंगे।
आज देहरादून आगमन से पूर्व परेड ग्राउंड में लगा हवन पूजन जिसमे स्थानीय विधायक सहित भक्त गण भी हुए शामिल सभी ने की पूजा अर्चना देश की उन्नति के लिए की गई पार्थना।
निवृत्ति यादव ने कहा कि बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार को लेकर सीएम धामी से मुलाकात हो चुकी है. साथ ही शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है. इस दिव्य दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे. वहीं उन्होंने बताया कि देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैण (पौड़ी गढ़वाल) में पशुपतिनाथ मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. जिसका 11 मई 2023 को स्वामी चिदानंद सरस्वती और पौड़ी लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने भूमि पूजन किया था।
दरबार में मिलेगी फ्री एंट्री । बागेश्वर धाम सरकार के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगने जा रहे दिव्य दरबार में कोई भी एंट्री शुल्क नहीं रखा गया है. यहां आने वाले भक्त पंडाल में फ्री एंट्री ले सकेंगे. यह दिव्य दरबार अन्य सभी दरबारों की भांति देहरादून में भी लगने वाला है. लेकिन इस दरबार में आने वाले भक्तों के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है. श्री पशुपतिनाथ मंदिर समिति के द्वारा दिव्या दरबार के लिए सभी प्रकार के तैयारी कर ली गई है और भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में 4 नवंबर को बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगने जा रहा है. इसी क्रम में 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देवभूमि उत्तराखंड पहुचेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक यह दिव्य दरबार लगेगा. जो जिसमें सैकड़ों सनातनी इक्कठा होंगे. और 4 नवंबर की शाम 4 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इस दिव्य दरबार में करीब एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसको लेकर श्री पशुपतिनाथ मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की और से तैयारियां शुरू कर दी गई है.
