उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

ऋषिकेश- फूलचट्टी के पास डूबा किशोर, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

Spread the love

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा HC किशोर कुमार के हमराह तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था, जो कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। उक्त किशोर अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*डूबे किशोर का विवरण:-*
साकिब पुत्र इसरार अहमद, 15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *