उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयहेल्थ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पार्टी कार्यालय पहुंची कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया

Spread the love

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, आगामी चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने की कही बात

रानीखेत।आज अपने रानीखेत प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पार्टी कार्यालय पहुंची जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हमे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए ताकि वह भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।सभी से कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश और प्रदेश विकास की नई गति की और अग्रसर है।आज राज्य में उज्जवला योजना ,मुफ्त खाद्यान योजना,हर घर जल हर घर नल, शौचालय,बिजली सहित कई योजनाए राज्य में संचालित हैं,साथ ही देहरादून-दिल्ली फोर लेन हाइवे,ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल,ऑल वेदर सड़क मार्ग,मानसखंड-केदारखंड सहित कई महत्वपूर्ण कार्यो पर कार्य चल रहा है,जो कि ऐतिहासिक हैं।कहा कि आज अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इन सभी योजनाओं को पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।साथ ही इस दौरान सभी को आगामी होने वाले चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने की बात कही।

 

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री कैंट बोर्ड महासंघ श्री ईश्वर सिंह रनवाल जी,अध्यक्ष फ्लदाकोट श्री पनिराम जी,महामंत्री बिनसर मंडल श्री सुनील मेहरा जी,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री गोपाल उप्रेती जी,जिला कार्यकारिणी सदस्य रानीखेत श्री दीप पांडे जी,मंडल अध्यक्ष मजखाली श्री भूपाल परिहार जी,महामंत्री मजखाली श्री बालम सिंह कडायत जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,महामंत्री मजखाली श्री दीपक बोरा जी,जिला मंत्री अल्मोड़ा श्री दीपक कन्नू शाह जी,जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री धन सिंह रावत जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन कनवाल जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मजखाली श्री दिवान सिंह जलाल जी,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती जानकी लोहिया जी,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बसंती बिष्ट जी,सदस्य श्रीमती जानकी आर्या जी,सदस्य श्रीमती बबली बबाड़ी जी,सदस्य श्रीमती रेखा आर्या जी,जिला महामंत्री श्रीमती सुनीता जी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *